Whats'app group

अगर आप हमारे गर्ल साइबर डिफेन्स के व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्य है अथवा ज्वाइन होने की सोच रहे है तो कृपया नीचे दी गयी जानकारी को पढ़े इसमें आपके लिए ग्रुप से सबंधित सभी जरूरी जानकारी प्रदान की गई है –

1 गर्ल साइबर डिफेन्स क्या है ?

जिस तरह से शारीरिक सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा की ट्रैनिंग दी जाती है उसी तरह लड़कियों के लिए खुद को ऑनलाइन किस तरह से सुरक्षित किया जा सकता है तथा ऑनलाइन बढ़ते साइबर क्राइम से कैसे बचा सकता है इन सबकी जागरूकता के लिए इसका निर्माण किया गया है। इसका गठन 2022 में Binary Raise के संस्थापक सुमित परिहार द्वारा किया गया था। गर्ल साइबर डिफेन्स वर्तमान में Binary Raise के द्वारा ही संचालित किया जाता है। 

2. गर्ल साइबर डिफेन्स को बनाने के पीछे का मकसद है ?

हर साल विश्व में हजारो लड़किया ऑनलाइन ब्लैकमैलिंग व साइबर क्राइम जैसे हैकिंग आदि के कारण आत्महत्या कर देती है। इसको बनाने के पीछे का मकसद वर्तमान में लड़कियों पर हो रहे ऑनलाइन अत्याचार को रोकना है तथा जिन लड़कियां के साथ साइबर क्राइम हो रहा है उनकी मदद करनी है।

3. हमे इससे जुड़ने से क्या लाभ है ?

इसको ज्वाइन करने के बाद आपको वर्तमान में जो भी लड़कियों के प्रति ऑनलाइन क्राइम हो रहे है उसके बारे में आपको जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे आप खुद व खुद के परिवार को ऑनलाइन साइबर क्राइम से बचा पाओगे।

4. क्या इसको जॉइन करने के लिए हमे पैसे देने पड़ते है।

इसको जॉइन करने के लिए आपसे किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं ली जाएगी। यह पूर्णतया रूप से निःशुल्क है।

5. गर्ल साइबर डिफेन्स की निःशुल्क ट्रैनिंग किया है ?

यह एक ऑनलाइन ट्रैनिंग है जो पूर्णतया रूप से निःशुल्क है। इस ट्रैनिंग में हम आपको बताते है की तरह से कोई आपको हैक कर सकता है तथा कैसे खुद की सुरक्षा इससे की जा सकती है। इसमें हमने वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम के बारे में बताया है तथा उससे बचाव करने के तरीको पर भी प्रकाश डाला है।

6. क्या इस ग्रुप में हम भी मैसेज कर सकते है ?

बिलकुल। आप इस ग्रुप में साइबर जगत से संबंधित मैसेज कर सकते है जैसे की किसी ऑनलाइन क्राइम के बारे में जानकारी, अथवा आपके साथ कोई साइबर क्राइम हो रहा होतो उसकी जानकारी भी आप साँझा कर सकते है।

7. क्या इसमें साइबर क्राइम होने पर पुलिस के द्वारा मदद प्रदान की जाएगी ?

नहीं। जैसा की ऊपर वर्णित है की इसका संचालन Binary Raise के द्वारा किया जाता है जो की एक निजी कंपनी है। हम किसी भी तरह से सरकार से जुड़े नहीं है। हम साइबर क्राइम होने पर निजी रूप से हमारे स्तर पर सहायता प्रदान करते है। हम किसी सरकार अथवा पुलिस से जुड़े हुए नहीं है।

8. क्या इस ग्रुप में हम ओर सदस्यों को जोड़ सकते है ?

हाँ। आप इस ग्रुप में ओर सदस्य को जोड़ सकते है बस शर्त यही है की वो एक लड़की होनी चाहिए तथा इस ग्रुप में आप किसी भी लड़के को नहीं जोड़ सकते हो क्योकि यह ग्रुप सिर्फ लड़कियों के लिए ही बनाया हुआ है।

9. ग्रुप में जुड़ने के बाद कौन – कौन से नियमो की पालना करना अनिवार्य है ?

  • ग्रुप में Good Morning के संदेश नहीं भेजे।
  • ग्रुप में कोई भी अभद्र भाषा में वार्तालाप ना करे।
  • ग्रुप में सिर्फ साइबर जगत से सम्बंधित जानकारी ही साँझा करे।
  • ग्रुप में किसी भी तरह के पैसे कमाने के रेफर लिंक शेयर नहीं करे।

उक्त नियमो की पालना नहीं किये जाने पर ग्रुप एडमिन के द्वारा बिना किसी पूर्व सुचना के ग्रुप से निकाल दिया जायेगा।

#GirlCyberArmy #GirlCyberDefence